राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) आज द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा (Senior Teacher 2nd Grade Exam 2025) का एडमिट कार्ड जारी करेगा। यह परीक्षा 7 सितंबर से 12 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।
आमतौर पर परीक्षा से 3 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आज यानी 4 सितंबर 2025 को उम्मीदवारों के लिए हॉल टिकट उपलब्ध हो जाएंगे।
परीक्षा और भर्ती विवरण
- परीक्षा तिथि: 7 से 12 सितंबर 2025
- भर्ती पद: 2129 रिक्तियां
- आधिकारिक वेबसाइट: rpsc.rajasthan.gov.in
ऐसे डाउनलोड करें RPSC 2nd Grade Admit Card 2025
- सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “RPSC Senior Teacher (2nd Grade) Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
परीक्षा में क्या ले जाना जरूरी है?
- प्रिंट किया हुआ एडमिट कार्ड
- वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि)
- पासपोर्ट साइज फोटो
👉 ध्यान रखें, अगर आपके पास एडमिट कार्ड और ID प्रूफ नहीं होगा तो आपको परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
एडमिट कार्ड पर चेक करें यह डिटेल्स
- उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
- फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा की तिथि और शिफ्ट
- परीक्षा केंद्र का पता
- रिपोर्टिंग टाइम
अगर इनमें कोई गलती हो तो तुरंत आयोग से संपर्क करें।
